अनाउंसमेंट

कविता संसार --- हिन्दी - उर्दू कविताओं का एक छोटा सा संग्रह।

इस संग्रह को और बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव व टिप्पणीयाँ (comment) अवश्य दें ।
आपसे निवेदन है कि आप भी इस संकलन के परिवर्धन में सहायता करें|

यदि आप किसी रचनाकार/शायर को ढूंढ रहे हैं तो आप रचनाकारों की सूची देखें।

Friday, January 25, 2013

Tum Bhi GHAALiB ! Kamaal Kartay ho..


Dukh Day Kar Sawaal Kartay ho,
Tum Bhi GHAALiB ! Kamaal Kartay ho..

Daikh Kar Pooch Liyaa haal meraa,
Chalo Kuch tou Khayaal Kartay ho..

Shehar -e- Dil may Ye Udaasiyaan Kaisi
Ye Bhe mujh say Sawaal Kartay ho 

Marnaa Chaahain tou mar nahe Saktay,
tum Bhe Jeenaa muhaal Kartay ho..

Ab Kiss Kiss Ki misaal Doon tum Ko
her Sitam Bay-misaal Kartay ho

Thursday, January 10, 2013

Phir mujhe diidaa-e-tar yaad aayaa

phir mujhe diidaa-e-tar yaad aayaa
dil jigar tashnaa-e-fariyaad aayaa

dam liyaa thaa na qayaamat ne hanoz
phir teraa vaqt-e-safar yaad aayaa

saadagii haaye tamannaa yaanii
phir wo naii_rang-e-nazar yaad aayaa

uzr-e-vaamaa.Ndagii ae hasrat-e-dil
naalaa karataa thaa jigar yaad aayaa

zindagii yuu.N bhii guzar hii jaatii
kyo.n teraa raah_guzar yaad aayaa

kyaa hii rizavaan se la.Daaii hogii
ghar teraa Khuld me.n gar yaad aayaa

aah wo jurrat-e-fariyaad kahaa.N
dil se ta.ng aake jigar yaad aayaa

phir tere kuuche ko jaata hai Khayaal
dil-e-Gum_gashtaa magar yaad aayaa

koii viiraanii-sii-viiraa.Nii hai
dasht ko dekh ke ghar yaad aayaa

mai.n ne majanuu.N pe la.Dakapan me.n 'Asad'
sang uThaayaa thaa ke sar yaad aayaa

कोई तुमसे पूछे कौन हूँ मैं..??

कोई तुमसे पूछे कौन हूँ मैं..??
तुम कह देना कोई ख़ास नहीं..

एक दोस्त है कच्चा पक्का सा..
एक झूठ है आधा सच्चा सा..
जज़्बात को ढके एक पर्दा बस..
एक बहाना है अच्छा अच्छा सा..

जीवन का एक ऐसा साथी है..
जो दूर हो के पास नहीं..

कोई तुमसे पूछे कौन हूँ मैं..??
तुम कह देना कोई ख़ास नहीं..

हवा का एक सुहाना झोंका है..
कभी नाज़ुक तो कभी तुफानो सा..
शक्ल देख कर जो नज़रें झुका ले..
कभी अपना तो कभी बेगानों सा..

जिंदगी का एक ऐसा हमसफ़र..
जो समंदर है , पर दिल को प्यास नहीं..

कोई तुमसे पूछे कौन हूँ मैं..??
तुम कह देना कोई ख़ास नहीं..

एक साथी जो अनकही कुछ बातें कह जाता है..
यादों में जिसका एक धुंधला चेहरा रह जाता है..
यूँ तो उसके न होने का कुछ गम नहीं..
पर कभी - कभी आँखों से आंसू बन के बह जाता है..

यूँ रहता तो मेरे तसव्वुर में है..
पर इन आँखों को उसकी तलाश नहीं..

कोई तुमसे पूछे कौन हूँ मैं..??
तुम कह देना कोई ख़ास नहीं

Sunday, January 6, 2013

द्रोपदी शस्त्र उठा लो, अब गोविंद ना आयंगे..

छोडो मेहँदी खडक संभालो


खुद ही अपना चीर बचा लो


द्यूत बिछाये बैठे शकुनि,



मस्तक सब बिक जायेंगे


सुनो द्रोपदी शस्त्र उठा लो, अब गोविंद ना आयेंगे |


कब तक आस लगाओगी तुम, बिक़े हुए अखबारों से,


कैसी रक्षा मांग रही हो दुशासन दरबारों से


स्वयं जो लज्जा हीन पड़े हैं..वे क्या लाज बचायेंगे


सुनो द्रोपदी शस्त्र उठालो अब गोविंद ना आयेंगे |


कल तक केवल अँधा राजा, अब गूंगा बहरा भी है


होठ सील दिए हैं जनता के, कानों पर पहरा भी है


तुम ही कहो ये अश्रु तुम्हारे, किसको क्या समझायेंगे?


सुनो द्रोपदी शस्त्र उठालो, अब गोविंद ना आयेंगे | :(

Monday, December 31, 2012

बचपन का ज़माना होता था खुशियों का खज़ाना होता था...

बचपन का ज़माना होता था
खुशियों का खज़ाना होता था
चाहत चाँद को पाने की
दिल तितली का दीवाना होता था
रोने की वजह न होती थी
हसने का बहाना होता था
खबर न थी कुछ सुबहो की
न शामों का ठिकाना होता था
माटी के घर बनाते थे
और उन को गिरना होता था
ग़म की जुबान न होती थी
न ज़ख्मों का पयमाना होता था
बारिश में काग़ज़ की कश्ती
हर मौसम सुहाना होता था
वो खेल वो साथी होते थे
“हर रिश्ता निभाना होता था …!!”- Dr. Raj Kamal

Kavya kosh is now Kavita Sansar

http://merikuchmanpasandkavitayein.blogspot.in is now http://www.kavitasansar.com/



प्रिय मित्रों ये मेरा कुछ जाने - माने कवियों / शायरों की रचनाऔं का संग्रह है । इस संग्रह को और बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव व टिप्पणीयाँ (comment) अवश्य दें । आपसे निवेदन है कि आप भी इस संकलन के परिवर्धन में सहायता करें यदि आप किसी रचनाकार/शायर को ढूंढ रहे हैं तो आप रचनाकारों की सूची देखें। Kumar Vishwas, Mirza Ghalib, Rahat Indori, Harivanshrai Bachchan, Anamika 'Amber' Jain, etc. (key words - kavita, sher, shayari, sher-o-shayari, hindi kavita, urdu shayari, pyaar, ishq, mohobbat shayari.)

Recomended Poetry books

Here you can find some good hindi Poetry books