अनाउंसमेंट

कविता संसार --- हिन्दी - उर्दू कविताओं का एक छोटा सा संग्रह।

इस संग्रह को और बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव व टिप्पणीयाँ (comment) अवश्य दें ।
आपसे निवेदन है कि आप भी इस संकलन के परिवर्धन में सहायता करें|

यदि आप किसी रचनाकार/शायर को ढूंढ रहे हैं तो आप रचनाकारों की सूची देखें।
Showing posts with label श्याम कश्यप बेचैन. Show all posts
Showing posts with label श्याम कश्यप बेचैन. Show all posts

Tuesday, June 21, 2011

कैसी मिली है हमको विरासत में ज़िन्दगी / श्याम कश्यप बेचैन

कैसी मिली है हमको विरासत में ज़िन्दगी
कटती है साँस-साँस हिरासत में ज़िन्दगी

देखें क्या गुल खिलाएगा अब ताज़िराते वक़्त
है कटघरे के बीच, अदालत में ज़िन्दगी

ख़तरे की आहटों से धड़कता रहा ये दिल
हरदम पड़ी रही मेरी साँसत में ज़िन्दगी

फिर भी वही फ़रिश्ते हैं, जिनकी गुज़र गई
शैतान की तरफ से वकालत में ज़िन्दगी

खिड़की से झाँक कर ये लगा, क्यों गुज़ार दी
ख़ुशफ़हमियों की बंद इमारत में ज़िन्दगी

हम जब तेरे ख़याल में गहरे उतर गए / श्याम कश्यप बेचैन


हम जब तेरे ख़याल में गहरे उतर गए
आँखों के सामने कई चेहरे उभर गए

बतला रही हैं आपके माथे की सलवटें
कितना हिला के आपको तूफ़ाँ गुज़र गए

बौनी हैं इन बुलंद दीवारों की चौखटें
इस घर में जो भी आए झुका कर वो सर गए

कह कर कि उँगलियों पे नहीं नाचने के हम
धागे से टूट-टूट के दाने बिखर गए

कैसे किसी लकीर को देखोगे ज्योतिषी
देखो ये मेरे हाथ तो छालों से भर गए

उन आइनों पे धूल की पर्तें चढ़ी मिलीं
जिन आइनों के काँच से पारे उतर गए

Kavya kosh is now Kavita Sansar

http://merikuchmanpasandkavitayein.blogspot.in is now http://www.kavitasansar.com/



प्रिय मित्रों ये मेरा कुछ जाने - माने कवियों / शायरों की रचनाऔं का संग्रह है । इस संग्रह को और बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव व टिप्पणीयाँ (comment) अवश्य दें । आपसे निवेदन है कि आप भी इस संकलन के परिवर्धन में सहायता करें यदि आप किसी रचनाकार/शायर को ढूंढ रहे हैं तो आप रचनाकारों की सूची देखें। Kumar Vishwas, Mirza Ghalib, Rahat Indori, Harivanshrai Bachchan, Anamika 'Amber' Jain, etc. (key words - kavita, sher, shayari, sher-o-shayari, hindi kavita, urdu shayari, pyaar, ishq, mohobbat shayari.)

Recomended Poetry books

Here you can find some good hindi Poetry books