अमर शहीदो को नमन,
रखे हमेशा याद !
उन सब का बलिदान हम,
घूम रहे आज़ाद !!
********
एक बार फिर आइये ,
प्रभुवर मेरे द्वार !
चक्र उठा कर कीजिए ,
दुष्टो का संहार !!
**************
दो विकल्प गर सामने ,
मुश्किल वा आसान !
मुश्किल को चुनिए सदा ,
बने अलग पहचान !!
**कृष्णा नन्द तिवारी**