अनाउंसमेंट

कविता संसार --- हिन्दी - उर्दू कविताओं का एक छोटा सा संग्रह।

इस संग्रह को और बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव व टिप्पणीयाँ (comment) अवश्य दें ।
आपसे निवेदन है कि आप भी इस संकलन के परिवर्धन में सहायता करें|

यदि आप किसी रचनाकार/शायर को ढूंढ रहे हैं तो आप रचनाकारों की सूची देखें।

Tuesday, June 21, 2011

एक-एक क़तरे का मुझे देना पड़ा हिसाब


एक-एक क़तरे का मुझे देना पड़ा हिसाब
ख़ून-ए-जिगर, वदीअ़त-ए-मिज़गान-ए-यार[1] था

अब मैं हूँ और मातम-ए-यक-शहर-आरज़ू[2]
तोड़ा जो तूने आईना तिमसाल-दार[3] था

गलियों में मेरी नाश[4] को खींचे फिरो कि मैं
जां-दादा-ए-हवा-ए-सर-ए-रहगुज़ार[5] था

मौज-ए-सराब-ए-दश्त-ए-वफ़ा[6] का न पूछ हाल
हर ज़र्रा मिस्ल-ए-जौहर-ए-तेग़[7] आबदार[8] था

कम जानते थे हम भी ग़म-ए-इश्क़ को पर अब
देखा तो कम हुए पे ग़म-ए-रोज़गार[9] था

किस का जुनून-ए-दीद तमन्ना-शिकार था
आईना-ख़ाना वादी-ए-जौहर[10]-ग़ुबार था

किस का ख़याल आईना-ए-इन्तिज़ार था
हर बरग[11]-ए-गुल के परदे में दिल बे-क़रार था

जूं[12] ग़ुन्चा-ओ-गुल आफ़त-ए-फ़ाल-ए-नज़र[13] न पूछ
पैकां[14] से तेरे जलवा-ए-ज़ख़म आशकार[15] था

देखी वफ़ा-ए-फ़ुरसत-ए-रंज-ओ-निशात-ए-दहर[16]
ख़मियाज़ा यक दराज़ी-ए-उमर-ए-ख़ुमार[17] था

सुबह-ए-क़यामत एक दुम-ए-गुरग[18] थी असद
जिस दश्त[19] में वह शोख़-ए-दो-आ़लम[20] शिकार था
शब्दार्थ:
  1. ↑ प्रेमी के पलकों की धरोहर
  2. ↑ अभिलाषाओं रूपी महल के उजड़ जाने का शोक
  3. ↑ चित्रमय
  4. ↑ लाश
  5. ↑ गली-2 घूमने-फिरने की इच्छा का पीड़ित
  6. ↑ वफा के मरुस्थल की मरीचिका
  7. ↑ तलवार की धार की तरह
  8. ↑ चमकदार
  9. ↑ संसार-सम्बंधी ग़म
  10. ↑ मिट्टी
  11. ↑ पत्ती
  12. ↑ जैसे
  13. ↑ निगाह के जादू की दुर्घटना
  14. ↑ तरकश
  15. ↑ प्रकट
  16. ↑ संसार की खुशी और गम के मौके की निष्ठा
  17. ↑ अंगड़ाई में जिंदगी भर का नशा
  18. ↑ अकेले भेड़िये की पूँछ
  19. ↑ रेगिस्तान
  20. ↑ बहुत चंचल

0 comments:

Post a Comment

Kavya kosh is now Kavita Sansar

http://merikuchmanpasandkavitayein.blogspot.in is now http://www.kavitasansar.com/



प्रिय मित्रों ये मेरा कुछ जाने - माने कवियों / शायरों की रचनाऔं का संग्रह है । इस संग्रह को और बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव व टिप्पणीयाँ (comment) अवश्य दें । आपसे निवेदन है कि आप भी इस संकलन के परिवर्धन में सहायता करें यदि आप किसी रचनाकार/शायर को ढूंढ रहे हैं तो आप रचनाकारों की सूची देखें। Kumar Vishwas, Mirza Ghalib, Rahat Indori, Harivanshrai Bachchan, Anamika 'Amber' Jain, etc. (key words - kavita, sher, shayari, sher-o-shayari, hindi kavita, urdu shayari, pyaar, ishq, mohobbat shayari.)

Recomended Poetry books

Here you can find some good hindi Poetry books